टी-20 विश्व कप 2024: भारत की अजेय जीत, टीम, प्रारूप और पूरी जानक…

टी-20 विश्व कप

टी-20 विश्व कप का आगाज: राजनीति और खेल का महाकुंभ

आज टी-20 विश्व कप का आगाज होने जा रहा है। पिछले साल दुबई में हुए एशिया कप के बाद यह टी-20 विश्व कप भी राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गया है। भारतीय उपमहाद्वीप के देश पाकिस्तान और बांग्लादेश ने राजनीतिक प्रतिबंधकता को क्रिकेट के मैदान में उतारकर जेंटलमैन गेम को अपवित्र करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भारत में सुरक्षा कानून का हवाला देकर खेलने से इनकार करने वाला पड़ोसी देश बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। हालांकि मेजबान भारत और श्रीलंका शनिवार से शुरू हो रहे इस विश्व कप की मेजबानी में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले हैं।

टी-20 विश्व कप
टी-20 विश्व कप

भारत की नई और मजबूत टीम

गौतम गंभीर की कोचिंग और सूर्यकुमार यादव की टीम जिस माइंडसेट से खेल रही है, उसमें उसका लक्ष्य 6 ओवर के पावर प्ले में 75 रन और 20 ओवर में 250 रन से ज्यादा बनाने का है। भारतीय टीम की कोशिश है कि अगर उसे बाद में भी गेंदबाजी करनी पड़े तो उसके बल्लेबाज पहले खेलते हुए इतना बड़ा लक्ष्य निर्धारित करें कि सामने वाली टीम उससे पार नहीं पा सके। भारतीय टीम के अभ्यास में भी यही दिखाई दे रहा है।

टीम संतुलित दिख रही है

भारतीय टीम में संतुलन दिखाई दे रहा है। गत वर्ष लगातार खराब फॉर्म से जूझने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला आग उगलने लगा है। इशान किशन ने विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जबरदस्त वापसी की है। पहले मैच में इशान और अभिषेक शर्मा ही ओपनिंग करने उतर सकते हैं। तीसरे नंबर के लिए तिलक वर्मा ने अपनी फिटनेस साबित कर दी है जबकि चौथे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव उतरेंगे। पांचवें, छठे, सातवें और आठवें नंबर पर तीन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और मैच फिनिशर रिंकू सिंह खेलेंगे। अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे तो वरुण या कुलदीप यादव में से कोई एक स्पिनर अंतिम एकादश में जगह बनाएगा।

कमजोर नहीं है अमेरिकी टीम

शुभम रंजने, हरमीत सिंह और सौरभ नेत्रवलकर मुंबई के लिए ही सूर्यकुमार यादव के साथ खेल चुके हैं। वह भले ही अब ग्रीन कार्ड वाले देश से खेल रहे हैं, लेकिन कभी उनके पास भी आधार कार्ड थे। अमेरिका पिछली बार पाकिस्तान को हराकर सुपर-आठ में पहुंचा था। इस बार दूसरे अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड की टीम उन्हें सिर्फ सात रन से ही हरा पाई। कप्तान मोनांक पटेल को बल्लेबाजी में साईतेजा मुक्कमल्ला और मिलिंद कुमार का साथ मिलेगा। गेंदबाजी में नेत्रवलकर, हरमीत और रंजने अहम होंगे।

भारत ने 2007 और 2024 में ट्रॉफी जीती है

वर्ष 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में हुए टी-20 विश्व कप में, जब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम उतरी तो उसने एक भी मैच नहीं गंवाया। फाइनल में उसने दक्षिण अफ्रीका को हराकर 17 साल बाद अपनी दूसरी ट्रॉफी जीत कर न सिर्फ इतिहास रचा, बल्कि वह अजेय रहते हुए खिताब जीतने वाली एकमात्र टीम भी बन गई थी। टी-20 विश्व कप इतिहास में आज तक कोई भी मेजबान देश यह ट्रॉफी नहीं जीत सका है।

टी-20 विश्व कप 2026: इनामी राशि और प्रारूप

इस बार टी-20 विश्व कप 2026 में कुल इनामी राशि 120 करोड़ रुपये है, जो 2024 के टी-20 विश्व कप (लगभग 100 करोड़ रुपये) से 20 करोड़ ज्यादा है। विजेता टीम को 27 करोड़ रुपये, जबकि उपविजेता को 14 करोड़ रुपये मिलेंगे। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम को 8 करोड़ रुपये और पांचवें से 12वें स्थान पर रहने वाली टीम को 4 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस बार टी-20 विश्व कप में 20 टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें चार ग्रुपों में बांटा गया है:

  • ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया, नीदरलैंड्स
  • ग्रुप बी: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिंबॉब्वे, ओमान
  • ग्रुप सी: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, नेपाल, इटली
  • ग्रुप डी: न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, यूएई, कनाडा

यह होगा प्रारूप:

  • 20 टीमों को पांच-पांच की संख्या में चार ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक टीम राउंड रोबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से एक-एक बार भिड़ेंगी। जीतने वाली टीम को दो अंक और मैच टाई या बेनतीजा रहने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा।
  • दो टीमें प्रत्येक ग्रुप से सुपर-8 में जगह बनाएंगी, जहां 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। यहां भी सभी टीमें राउंड रोबिन प्रारूप में एक-दूसरे से एक-एक मैच खेलेंगी।
  • दो शीर्ष टीमें सुपर-8 चरण के दो ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
  • आठ स्थानों पर मैच खेले जाएंगे, जिनमें से भारत के पांच और श्रीलंका के तीन स्टेडियम होंगे। भारत में अहमदाबाद, नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में मैच होंगे। वहीं श्रीलंका के कोलंबो (दो स्टेडियम) और कैंडी में मैच होंगे।
  • 8 मार्च को होने वाला फाइनल मुकाबला अहमदाबाद या फिर कोलंबो में खेला जाएगा।

अब तक की विजेता टीमें

  • 2007 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीती।
  • 2009 में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी जीती।
  • 2010 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर ट्रॉफी जीती।
  • 2012 में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी जीती।
  • 2014 में श्रीलंका ने भारत को हराकर ट्रॉफी जीती।
  • 2016 में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर ट्रॉफी जीती।
  • 2021 में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी जीती।
  • 2024 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी जीती।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1: 2024 का टी-20 विश्व कप किसने जीता था?

A1: 2024 का टी-20 विश्व कप भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर जीता था। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अजेय रही थी।

Q2: टी-20 विश्व कप 2026 की कुल इनामी राशि कितनी है?

A2: टी-20 विश्व कप 2026 की कुल इनामी राशि 120 करोड़ रुपये है। विजेता टीम को 27 करोड़ रुपये मिलेंगे।

Q3: इस बार टी-20 विश्व कप में कितनी टीमें भाग ले रही हैं?

A3: इस बार टी-20 विश्व कप में कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें चार ग्रुपों में बांटा गया है।

संबंधित लेख

और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *