वाई क्रोमोसोम का घटना: पुरुषों की सेहत पर गंभीर असर

वाई क्रोमोसोम का घटना

उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों की कोशिकाओं से वाई क्रोमोसोम (Y Chromosome) कम होने लगता है। पहले इन क्रोमोसोम्स के गायब होने को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता था, क्योंकि इनमें जीन अपेक्षाकृत कम होते हैं। लेकिन हाल के वैज्ञानिक अध्ययनों में बताया गया है कि वाई क्रोमोसोम का घटना पुरुषों के समग्र स्वास्थ्य और आयु पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। वाई क्रोमोसोम पुरुषों में ही पाए जाते हैं, जिन्हें अब तक मुख्य रूप से लिंग निर्धारण और शुक्राणु निर्माण के लिए ही जरूरी माना जाता था।

वाई क्रोमोसोम का घटना
वाई क्रोमोसोम का घटना

वाई क्रोमोसोम का घटना क्या है?

ला ट्रोब यूनिवर्सिटी की जेनेटिक्स जेनी ग्रेब्स के अनुसार, नई जीन पहचान तकनीक से पता चला है कि बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों के शरीर के कई उतकों में वाई क्रोमोसोम का नुकसान होने लगता है। आंकड़ों के अनुसार लगभग 60 वर्ष की उम्र के 40% पुरुषों और 90 वर्ष की उम्र के 57% पुरुषों की कुछ कोशिकाओं में वाई क्रोमोसोम नहीं पाया जाता। धूम्रपान और कैंसरकारी रसायनों के संपर्क जैसे कारक भी इस प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं।

वैज्ञानिकों ने पाया है कि वाई क्रोमोसोम का नुकसान सभी कोशिकाओं में नहीं, बल्कि कुछ कोशिकाओं में होता है। जिससे शरीर में कुछ कोशिकाएं वाई के साथ और कुछ बिना वाई के रह जाती हैं। प्रयोगशाला अध्ययनों में वाई रहित कोशिकाएं सामान्य कोशिकाओं की तुलना में तेजी से बढ़ती देखी गई हैं, जो ट्यूमर बनने की संभावना से भी जुड़ सकती हैं। हालांकि वाई क्रोमोसोम में केवल लगभग 50 प्रोटीन-कोडिंग जीन होते हैं और इसे लंबे समय तक केवल लिंग निर्धारण व शुक्राणु निर्माण से जुड़ा माना गया, परंतु अब शोध यह संकेत दे रहे हैं कि इसके कई जीन शरीर की अन्य कोशिकाओं में भी सक्रिय रहते हैं और जीन नियंत्रण तथा कैंसर रोधी प्रक्रिया में भूमिका निभाते हैं।

वाई क्रोमोसोम के घटने से जुड़ी बीमारियां

विभिन्न अध्ययनों में वाई क्रोमोसोम के क्षय को कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जोड़ा गया है। यह पुरुषों में बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकता है:

  • हृदय रोग (Heart Disease)
  • किडनी की बीमारियां (Kidney Diseases)
  • अल्जाइमर (Alzheimer’s)
  • कैंसर (Cancer)
  • कोविड-19 से मृत्यु दर में वृद्धि (Increased mortality from COVID-19)

एक बड़े यूरोपीय अध्ययन में 60 वर्ष से अधिक उम्र के जिन पुरुषों में वाई क्रोमोसोम का नुकसान अधिक पाया गया, उनमें हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा देखा गया। हालांकि वैज्ञानिक अभी यह स्पष्ट नहीं कर पाए हैं कि वाई क्रोमोसोम का क्षय सीधे बीमारी का कारण बनता है या यह केवल अन्य जैविक प्रक्रियाओं का परिणाम है। फिर भी पशु प्रयोगों और आनुवंशिक अध्ययनों से संकेत मिलता है कि वाई क्रोमोसोम शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली, रक्त कोशिकाओं के निर्माण और हृदय क्रिया को प्रभावित कर सकता है।

वाई क्रोमोसोम की जांच कैसे होती है?

वाई क्रोमोसोम का घटना का पता लगाने के लिए साधारण ब्लड टेस्ट या समान हेल्थ चेकअप पर्याप्त नहीं होते। इसके लिए विशेष अनुवांशिक टेस्ट (Genetic Test) कराना पड़ता है, जो उन्नत लैब में होते हैं।

जांच की प्रक्रिया:

  • खून या लार से डीएनए निकालकर वाई क्रोमोसोम के खास जीन की मौजूदगी या कमी देखी जाती है।
  • यह जांच बड़े मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल जिनमें मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक या साइटोजेनेटिक्स विभाग हो या मान्यता प्राप्त प्राइवेट जेनेटिक या डीएनए टेस्टिंग लैब में हो सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्न: वाई क्रोमोसोम क्या है?

उत्तर: वाई क्रोमोसोम एक सेक्स क्रोमोसोम है जो केवल पुरुषों में पाया जाता है। यह लिंग निर्धारण और शुक्राणु निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन हालिया शोध इसके कई अन्य शारीरिक कार्यों की ओर भी इशारा करते हैं।

प्रश्न: क्या वाई क्रोमोसोम का घटना हमेशा खतरनाक होता है?

उत्तर: वाई क्रोमोसोम का घटना उम्र बढ़ने के साथ सामान्य है, लेकिन अध्ययनों ने इसे कई गंभीर बीमारियों जैसे हृदय रोग और कैंसर के बढ़ते जोखिम से जोड़ा है। हालांकि, यह सीधे बीमारी का कारण है या नहीं, इस पर शोध जारी है।

प्रश्न: वाई क्रोमोसोम की कमी को कैसे रोका जा सकता है?

उत्तर: वाई क्रोमोसोम की कमी को सीधे रोकने का कोई ज्ञात तरीका नहीं है, क्योंकि यह आंशिक रूप से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया से जुड़ा है। हालांकि, धूम्रपान से बचना और कैंसरकारी रसायनों के संपर्क को कम करना इस प्रक्रिया को धीमा करने में मदद कर सकता है, साथ ही एक स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखना समग्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।

संबंधित लेख

और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *